रविवार, 22 अगस्त 2010

मजार का दिल धड़कते देखा?

२२ अगस्त की शाम सहारा समय (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) ने एक खास खबर चलाई। खबर के मुताबिक उज्जैन की एक मजार का दिल धड़क रहा था। इसके विजुवल शा‍‍‍‍ट्स भी दिखाए गए।एंकर ने कहा कि रमजान के महीने में यह खास पेशकश है। मुस्लिम विद्वानों ने टीवी पर कहा कि ऐसे चमत्कार मजारों पर आमतौर पर होते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।
(आप कुछ कहना चाहेंगे?)

3 टिप्‍पणियां:

  1. चमत्‍कार तो नजरों में होता है और निगाहें भी चमत्‍कारी होती हैं, चमत्‍कार को खोज ही निकालती हैं. चमत्‍कार कहां छुपेगा, बचके कहां जाएगा, उसे ढ़ूढ ही निकालेंगे.

    जवाब देंहटाएं
  2. जरूर ऐसा हुआ होगा जी। और हिन्दुस्तान है बहुत से धार्मिक लोगों ने इस धड़कन को महसूस भी किया होगा। जो असहमति दिखायेगा, घोर पापी और न जाने क्या क्या कहलायेगा।
    जब विदेशों में भारत की छवि एक मदारी, सपेरों और जादूगरों के देश के रूप में की जाती है तो हमें गुस्सा आता है, और यहाँ........।

    और जनाब, ये वर्ड वैरिफ़िकेशन का बैरियर ह्टा दीजिये न।

    जवाब देंहटाएं
  3. वैसे ही जैसे गणपति ने दूध पिए

    जवाब देंहटाएं