news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 नवंबर 2011

बस्तर में ब्रह्म

जगदलपुर के रविराज ने फेसबुक पर कुछ पुरातात्विक तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक ये तस्वीरें बस्तर के बीजापुर जिले के गांव मिरतुर की हैं। गांव भैरमगढ़ तहसील में है। उन्होंने दावा किया है कि भारत का दूसरा ब्रह्मामंदिर बस्तर में है। यानी पुस्कर के अलावा भी ब्रह्माजी की पूजा भारत के दिगर इलाकों में हुआ करती थी। तस्वीरों से पता चलता है कि इन दुर्लभ मूर्तियों की जानकारी प्रशासन को है, लेकिन उनके संरक्षण की औपचारिकता सिर्फ एक बोर्ड लगाकर कर दी गई है। बस्तर में दुर्लभ मूर्तियों की चोरियों की कई घटनाएं पढ़ने सुनने को मिली हैं। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थित दंतेश्वरी मंदिर में जब चोरी हो सकती है तो मिरतुर की यह जगह तो तस्वीर में लगभग वीरान दिख रही है। श्री रविराज के आभार सहित ये तस्वीरें-





शनिवार, 28 अगस्त 2010

शकुनि मामा को भा गई छत्तीसगढ़ी

महाभारत सीरियल के शकुनि मामा यानी गूफी पेंटल ने पिछले कई महीने से छत्तीसगढ़ में डेरा डाल रखा है। वे इन दिनों एक छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की लगातार बढ़ती गुणवत्ता और बढ़ते बाजार ने बालीवुड को इस ओर आकर्षित किया है। गूफी पेंटल निर्देशित महतारी नाम की फिल्म में भोजपुरी फिल्मों की कलाकार संगीता तिवारी भी काम कर रही हैं।