जगदलपुर के रविराज ने फेसबुक पर कुछ पुरातात्विक तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक ये तस्वीरें बस्तर के बीजापुर जिले के गांव मिरतुर की हैं। गांव भैरमगढ़ तहसील में है। उन्होंने दावा किया है कि भारत का दूसरा ब्रह्मामंदिर बस्तर में है। यानी पुस्कर के अलावा भी ब्रह्माजी की पूजा भारत के दिगर इलाकों में हुआ करती थी। तस्वीरों से पता चलता है कि इन दुर्लभ मूर्तियों की जानकारी प्रशासन को है, लेकिन उनके संरक्षण की औपचारिकता सिर्फ एक बोर्ड लगाकर कर दी गई है। बस्तर में दुर्लभ मूर्तियों की चोरियों की कई घटनाएं पढ़ने सुनने को मिली हैं। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थित दंतेश्वरी मंदिर में जब चोरी हो सकती है तो मिरतुर की यह जगह तो तस्वीर में लगभग वीरान दिख रही है। श्री रविराज के आभार सहित ये तस्वीरें-
न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 3 नवंबर 2011
रविवार, 22 अगस्त 2010
मजार का दिल धड़कते देखा?
२२ अगस्त की शाम सहारा समय (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) ने एक खास खबर चलाई। खबर के मुताबिक उज्जैन की एक मजार का दिल धड़क रहा था। इसके विजुवल शाट्स भी दिखाए गए।एंकर ने कहा कि रमजान के महीने में यह खास पेशकश है। मुस्लिम विद्वानों ने टीवी पर कहा कि ऐसे चमत्कार मजारों पर आमतौर पर होते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।
(आप कुछ कहना चाहेंगे?)
(आप कुछ कहना चाहेंगे?)
शुक्रवार, 20 अगस्त 2010
जो आसमान से गिरा वो क्या था ?
दो रहस्यमयी खबरें हैं। दोनों ही छत्तीसगढ़ से ही हैं। पहली खबर यह है कि यहां के जशपुर इलाके में आसमान से कोई भारी-भरकम चीज एक खेत में गिरी। यह इतनी भारी थी कि खेत में गड्ढा हो गया। गिरने के बाद उस चीज का अतापता नहीं है, गायब हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बर्फ का गोला हो सकता है, जो धरती पर गिरने के बाद शायद पिघल गया हो। या फिर यहां के वातावरण में पिघल जाने वाली कोई और आसमानी चीज भी हो सकती है। बहरहाल, वैग्यानिकों तक बात पहुंच गई है।
दूसरी खबर रायगढ़ जिले की है। वहां के जलगढ़ गांव में जमीन धकसकने से एक तालाब का पानी रसातल में चला गया।
दूसरी खबर रायगढ़ जिले की है। वहां के जलगढ़ गांव में जमीन धकसकने से एक तालाब का पानी रसातल में चला गया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

